सपा-कांग्रेस ने बजट को बताया दिशाहीन; बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- घोषणाएं जमीनी हकीकत से दूर

सपा-कांग्रेस ने बजट को बताया दिशाहीन; बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- घोषणाएं जमीनी हकीकत से दूर




 







लखनऊ। योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट सत्र 2020-21 के लिए अपना चौथा बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा- इस बजट में युवा, किसान, महिला, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था समेत सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को समाहित किया गया है। वहीं, सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे विपक्षी दलो


अखिलेश ने बजट को बताया निराशाजनक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बजट को बताया बेहद निराशाजनक बताया। कहा- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार के समय में शुरू किया गया था और 80 प्रतिशत जमीनों का अधिग्रहण भी कर लिया था। मगर भाजपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। वहीं शिक्षा विभाग में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। अभी तक सरकार उसे भी नही भर पाई है। इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से कितना निवेश और रोजगार सरकार ने अब तक युवाओं को दिया है। इसका आंकड़ा भी बताया चाहिए। आंकड़ो में हेरफेर कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। अब चौथे बजट के बाद एकमात्र चुनावी बजट बचा है। उससे भी अब जनता को उम्मीद नहीं बची है।


जितने गोवंश स्लाटर हाउस में नहीं कटे, उतने इस सरकार में मरे
सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा- ये बजट गरीब विरोधी किसान, मजलूम, नौजवान, महिला विरोधी है। वित्त मंत्री ने शेरो शायरी कही, इनका बजट पुराने बोतल में नया पानी रखा है। केवल अनुमान पर आधारित बजट है, ये बजट दिशाहीन है। जितने गोवंश स्लाटर हाउस में नही कटे, उससे ज्यादा इस सरकार में गाय की मौत हुई।


योजना का नाम बदलकर सरकार ने पीठ थपथपाई: दीपक सिंह


कांग्रेस नेता विधानपरिषद दीपक सिंह ने कहा- इस बजट में सिर्फ अभिभाषण के सिवा कुछ नहीं है। इस बजट में सिर्फ एक ही बात है कि, इसमें दावे सिर्फ किताबी हैं। इसमे सिर्फ आयोजन की बात कही गई है। आईपीसी की धाराओं का जिक्र बजट में किया गया है। रोजगार के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं दिया है। सरकार ने सिर्फ योजनाओ के नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपाई है। कृषि कुम्भ की बात सरकार ने की है, सिर्फ आयोजन की बात कही गई, विद्युतीकरण के नाम पर सरकार ने सिर्फ अपना चेहरा चमकाया है। इसमें प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है, प्रदेश को यह सरकार गर्त में ले जा रही है।


बजट सिर्फ प्रदेश को पीछे ले जाएगा: लालजी वर्मा


बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा- आज योगी सरकार ने अपना चौथा बजट पेश किया। यह बजट अंधविश्वास को बढ़ाने वाला बजट है, नौजवान के लिए कुछ नहीं है। दलितों की अनदेखी की गई है। यह बजट सिर्फ प्रदेश को पीछे ले जाएगा।


बजट में 10 हजार 967 करोड़ की नई योजनाएं शामिल
उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को विधानसभा में अपना चौथा बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं, इसमें 10 हजार 967 करोड़ की नई योजनाएं शामिल हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले- 2017-18 का बजट किसानों को समर्पित था। 2018-19 का बजट औद्योगिक विकास व 2019-20 महिला सशक्तीकरण करने वाला था। 2020-21 का बजट युवाओं की शिक्षा, संवर्धन और रोजगार को समर्पित है।